इंडियन क्रिकेट क्लब vs एस. के. स्पोर्ट्स क्रिकेट सीरीज।
एस.के. स्पोर्ट्स ने इंडियन क्रिकेट क्लब को दी करारी मात।
बुधवार को खेले गए मैच में इंडियन क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 318 रन का लक्ष्य रखा। पहले बैटिंग करते हुए इंडियन क्रिकेट क्लब की ओर से निहाल ने सात चौके एक छक्के की मदद से 38 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। और दया रामपाल ने 5 चोके 4 छक्कों की सहायता से 33 बोलों में 49 रन की पारी खेली। अतुल ने 10 चौके 3 छक्के की सहायता से 41 गेंदों में 66 रन की नाबाद पारी खेली। वही हर्षल ने 27 गेंदों में छह चौके 7 छक्कों की सहायता से 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। एसके स्पोर्ट्स की ओर से शोभित 5 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट झटके। वही आयुष विद्यान रणबीर और इमरान को एक-एक विकेट मिले।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.के. स्पोर्ट्स ने मात्र 25.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 318 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। एसके स्पोर्ट की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए अभय पटेल ने 8 चौके 2 छक्कों की सहायता से 29 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। वहीं अनुज ने 50 गेंदों में 12 चौके और 9 छक्कों की सहायता से 116 रनों की पारी खेली। और विष्णु कांत ने 63 गेंदों में 11 चौके 1 छक्के की सहायता से 68 रनों की पारी खेली। इंडियन क्रिकेट क्लब की ओर से अतुल और सत्यम ने दो-दो वही देवेश प्रशांत और सौरभ देवेश प्रशांत ने एक-एक विकेट झटके।
अभय पटेल 29 गेंदे 47 रन
सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एस.के. स्पोर्ट्स की तरफ से एक क्रिकेट बुक ऐप इस ऐप में क्रिकेट की 10 बुक्स पीडीएफ फॉर्मेट में आप सभी के लिए उपलब्ध हैं।





