Wednesday, September 22, 2021

AP Sports T-20 Tournament

 भारत क्लब ने जीता खिताब



ए.पी स्पोर्ट्स t-20 प्रतियोगिता में आज खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत क्रिकेट क्लब ने अविषा स्पोटिंग को 58 रनों से करारी मात दी। टॉस जीतकर अविषा पोटिंग ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारत क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम नेे 5 छक्के और 2 चौकों की सहायता से 17 गेंद में 43 रनो की पारी खेली,  अमित ने 1 छक्के और 5 चौकों की सहायता सेे 30 गेंदों पर 33 रन की सहायता से निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन का लक्ष्य रखा।अविषा स्पोटिंग की ओर से मोहम्मद सैफू और विकास शाही ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की ओर से सलमान रिजवी 15 गेंदों में 1 चौके 1 छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली वही शाज़ी ने 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 14 रन की पारी खेली। इस तरह  अविषा स्पोटिंग की पूरी टीम18.1 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। भारत क्रिकेट क्लब की ओर से राजीव राय ने 3 विकेट और कुशाग्र श्रीवास्तव व प्रणय ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।











 बेस्ट बैट्समैन सनी मेहरोत्रा














मैन ऑफ द टूर्नामेंट अब्दुल्ला अलीम











 बेस्ट बॉलर राजीव राय 

Raw Talent Cricket Promotion.

  Raw Talent Cricket Promotion  सुपर ओवर से हुआ पहले क्वालीफायर का निर्णय। रॉ टैलेंट क्रिकेट प्रमोशन कप के पहले क्वालीफायर मैच में टॉस जीतकर...