Saturday, July 29, 2023

Raw Talent Cricket Promotion.


 Raw Talent Cricket Promotion


 सुपर ओवर से हुआ पहले क्वालीफायर का निर्णय। रॉ टैलेंट क्रिकेट प्रमोशन कप के पहले क्वालीफायर मैच में टॉस जीतकर माइटी लाइंस के कप्तान उज्जवल थापा  ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माइटी लाइंस ने 19.3 ओवर में 178 रन का विशाल लक्ष्य रखा लायनस की ओर से विशु साहू ने 33 गेंदों पर 2 छक्के आठ चौकों की सहायता से ताबड़तोड़ 55 रन की पारी खेली। साथ ही रोहित यादव 14 गेंदों पर 4 चौके एक छक्के की सहायता से 27 रन की पारी खेली। वही आदित्य वर्मा ने तीन विकेट व उत्कर्ष सिंह और रिजवान ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।

   लक्ष्य का पीछा करने उतरी  रेबल राइडरस की टीम 15.4 ओवर में 178 पर ही आल आउट हो गई। राइडरस की ओर से अमरजीत ने 50 गेंदों पर 7 छक्के 13 चौकों की सहायता से 113 रन की पारी खेली अमरजीत के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज भी दहाई का अंक नहीं पार कर सका। विष्णु साहू व रोहित यादव मैं टीम 3 विकेट प्राप्त किए।

रेबल राइडरस की टीम सुपर ओवर में मात्र 1 रन ही बना सकी। जिस लक्ष्य का पीछा बड़ी आसानी से माइटी लाइंस ने कर लिया और अपनी जगह फाइनल में बनाई।





  यह प्रतियोगिता YouTube पर लाइव देखी जा सकती हैं.।

YouTube Channel :-

 https://www.youtube.com/@CricketRawTalent

Instagram :- 

https://instagram.com/rawtalentcricket?igshid=NGExMmI2YTkyZg==


Wednesday, July 26, 2023

Raw Talent Cricket Promotion



Raw Talent Cricket Promotion


RTCPC रॉ टैलेंट क्रिकेट प्रमोशन कप मे आज का मैच रेबल राइडर बनाम फ्लाइंग ईगल के मध्य खेला गया जिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रेबल राइडर की ओर से लक्ष्य गुप्ता 21 गेंदों पर पांच छक्के व तीन चौकों की सहायता से 56 रन बनाए, साथ ही शिवांशु तिवारी ने 3 चौकों की सहायता से 36 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली दिल की सहायता से रेबल राइडर्स ने  18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 184 का लक्ष्य खड़ा किया।
    लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम आईसीसी फ्लाइंग ईगल 15.4 ओवर में 89 रन ही बना सकी। फ्लाइंग ईगल की तरफ से अरुण नेगी ने 30 बोले खिल कर 2 चौकों की सहायता से 30 बोलों पर 20 रन का योगदान दिया।

 बेस्ट बैट्समैन :- लक्ष्य गुप्ता 

 बेस्ट बॉलर :-  अनवर हुसैन

 प्लेयर ऑफ द मैच  :- करीम 


   यह प्रतियोगिता YouTube पर लाइव देखी जा सकती हैं.।

YouTube Channel :-

 https://www.youtube.com/@CricketRawTalent

Instagram :- 

https://instagram.com/rawtalentcricket?igshid=NGExMmI2YTkyZg==



Raw Talent Cricket Promotion

            
                                                Raw Talent Cricket Promotion

RTCPC रॉ टैलेंट क्रिकेट प्रमोशन का सुभारम्भ हो चुका हैं जिसमे कई खिलाडी भाग ले रहे हैं अभी तक 3 मैच खेले गए हैं। रिबेल राइडर, नाईट वारियर्स, माइटी लायन, ने अपने एक एक मैच जीत लिए हैं।

   यह प्रतियोगिता YouTube पर लाइव देखी जा सकती हैं.।

YouTube Channel :-

 https://www.youtube.com/@CricketRawTalent

Instagram :- 

https://instagram.com/rawtalentcricket?igshid=NGExMmI2YTkyZg==


खेले गए मैच में जो खिलाडी बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, व मैन ऑफ़ दा मैच का ख़िताब पाए हैं वो इस प्रकार हैं।


पहले मैच के मैन ऑफ़ दा मैच व बेस्ट बॉलर रहे :-

यश कश्यप



Saturday, April 30, 2022

स्टैंडर्ड क्लब की जीत में शिवम का पंजा।

स्टैंडर्ड क्लब की जीत में शिवम का पंजा

U-16 एल.एन. मिश्रा क्रिकेट लीग में शुक्रवार को स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब और स्पोर्ट्स गैलेक्सी के मध्य खेले गए मुकाबले में स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब ने 13 रनों से जीत हासिल की। पहले टॉस जीतकर स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट क्लब ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब की ओर से पार्थ सिंह कार्की ने 9 चौकों की सहायता से 98 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, भाई सुमित सिंह ने 32 गेंदों पर 14 रन बनाए, और विधयांश गौतम ने 1 चौके की सहायता से 27 गेंदों में 11 रन की पारी खेली। स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब 37.3 ओवर  में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाए। स्पोर्ट गैलेक्सी की तरफ से अमित मिश्रा, आशु रावत, अमन कुमार पटेल, ने दो-दो विकेट प्राप्त किए वही शिवम वर्मा को एक विकेट मिला।
    लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स गैलेक्सी की टीम 34.2 ओवर में मात्र 127 रन ही बना सकी। स्पोर्ट गैलेक्सी की ओर से एजाज अहमद ने 5 चौकों की सहायता से 74 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। पांडे ने 5 चौकों की सहायता से 22 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। स्टैंडर्ड क्लब के शिवम यादव ने 5 विकेट , व दीपांशु पाल परस बजाज को 2-2 विकेट और विधयांश से गौतम को 1 विकेट प्राप्त हुआ।
   मैच में 5 विकेट लेने वाले शिवम यादव को मैन ऑफ दी मैच करार किया गया।
पार्थ सिंह कार्की
शिवम यादव



Sunday, April 24, 2022

जी सी एल कंप्लीट डिटेल रजिस्ट्रेशन फॉर्म.

जी सी एल कंप्लीट डिटेल रजिस्ट्रेशन फॉर्म

   जी सी एल गोसाईगंज क्रिकेट लीग में चयनित सभी खिलाड़ियों के लिए दिशा निर्देश खिलाड़ी किस प्रकार प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं वह उनको इस प्रतियोगिता से क्या-क्या फायदे होंगे इस बारे में संपूर्ण जानकारी व रजिस्ट्रेशन फॉर्म नीचे उपलब्ध कराया गया है। स्टेशन के लिए इच्छुक खिलाड़ी चिड़िया का नंबर से भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। 7905069352. सभी खिलाड़ी जितनी शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे उसी के आधार पर टीमें बनाई जाएंगी। व्हाट ड्रेस बनाई जाएंगी।
     प्रतियोगिता का आरंभ शीघ्र ही हो जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी शीघ्र ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और रजिस्ट्रेशन फीस जो टूर्नामेंट के लिए निर्धारित की गई है उसे जमा कराएं।
   प्रतियोगिता के सभी मैच यूट्यूब पर लाइव दिखाए जाएंगे। खिलाड़ी नीचे दिए गए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं जिससे उन्हें सभी मैच की जानकारी प्राप्त होती रहे।

https://youtube.com/channel/UCus1t4UGb2eYHpkIXvop0Dw

Sunday, April 17, 2022

जी.सी.एल ट्रायल

जी.सी.एल ट्रायल।

रविवार को जी. सी. एल (गोसाईगंज क्रिकेट लीग ) के पहले चरण केेेे ट्रायल डी डी क्रिकेट ग्राउंड लखनऊ मे संपन्न हुए। जिसमें खिलाड़ियों नेेेे अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनकर्ता रवी सिंह व दीपक सिंह के सामने खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। दीपक सिंह ने बताया कि बहुत से खिलाड़ी जो अभी ट्रायल में भाग नहीं ले पाए हैं। उन्हेंें  एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी दिए गए नंबरों पर संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं  6387853195, 8175948812.

Raw Talent Cricket Promotion.

  Raw Talent Cricket Promotion  सुपर ओवर से हुआ पहले क्वालीफायर का निर्णय। रॉ टैलेंट क्रिकेट प्रमोशन कप के पहले क्वालीफायर मैच में टॉस जीतकर...