Saturday, April 30, 2022

स्टैंडर्ड क्लब की जीत में शिवम का पंजा।

स्टैंडर्ड क्लब की जीत में शिवम का पंजा

U-16 एल.एन. मिश्रा क्रिकेट लीग में शुक्रवार को स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब और स्पोर्ट्स गैलेक्सी के मध्य खेले गए मुकाबले में स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब ने 13 रनों से जीत हासिल की। पहले टॉस जीतकर स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट क्लब ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब की ओर से पार्थ सिंह कार्की ने 9 चौकों की सहायता से 98 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, भाई सुमित सिंह ने 32 गेंदों पर 14 रन बनाए, और विधयांश गौतम ने 1 चौके की सहायता से 27 गेंदों में 11 रन की पारी खेली। स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब 37.3 ओवर  में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाए। स्पोर्ट गैलेक्सी की तरफ से अमित मिश्रा, आशु रावत, अमन कुमार पटेल, ने दो-दो विकेट प्राप्त किए वही शिवम वर्मा को एक विकेट मिला।
    लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स गैलेक्सी की टीम 34.2 ओवर में मात्र 127 रन ही बना सकी। स्पोर्ट गैलेक्सी की ओर से एजाज अहमद ने 5 चौकों की सहायता से 74 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। पांडे ने 5 चौकों की सहायता से 22 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। स्टैंडर्ड क्लब के शिवम यादव ने 5 विकेट , व दीपांशु पाल परस बजाज को 2-2 विकेट और विधयांश से गौतम को 1 विकेट प्राप्त हुआ।
   मैच में 5 विकेट लेने वाले शिवम यादव को मैन ऑफ दी मैच करार किया गया।
पार्थ सिंह कार्की
शिवम यादव



Sunday, April 24, 2022

जी सी एल कंप्लीट डिटेल रजिस्ट्रेशन फॉर्म.

जी सी एल कंप्लीट डिटेल रजिस्ट्रेशन फॉर्म

   जी सी एल गोसाईगंज क्रिकेट लीग में चयनित सभी खिलाड़ियों के लिए दिशा निर्देश खिलाड़ी किस प्रकार प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं वह उनको इस प्रतियोगिता से क्या-क्या फायदे होंगे इस बारे में संपूर्ण जानकारी व रजिस्ट्रेशन फॉर्म नीचे उपलब्ध कराया गया है। स्टेशन के लिए इच्छुक खिलाड़ी चिड़िया का नंबर से भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। 7905069352. सभी खिलाड़ी जितनी शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे उसी के आधार पर टीमें बनाई जाएंगी। व्हाट ड्रेस बनाई जाएंगी।
     प्रतियोगिता का आरंभ शीघ्र ही हो जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी शीघ्र ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और रजिस्ट्रेशन फीस जो टूर्नामेंट के लिए निर्धारित की गई है उसे जमा कराएं।
   प्रतियोगिता के सभी मैच यूट्यूब पर लाइव दिखाए जाएंगे। खिलाड़ी नीचे दिए गए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं जिससे उन्हें सभी मैच की जानकारी प्राप्त होती रहे।

https://youtube.com/channel/UCus1t4UGb2eYHpkIXvop0Dw

Sunday, April 17, 2022

जी.सी.एल ट्रायल

जी.सी.एल ट्रायल।

रविवार को जी. सी. एल (गोसाईगंज क्रिकेट लीग ) के पहले चरण केेेे ट्रायल डी डी क्रिकेट ग्राउंड लखनऊ मे संपन्न हुए। जिसमें खिलाड़ियों नेेेे अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनकर्ता रवी सिंह व दीपक सिंह के सामने खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। दीपक सिंह ने बताया कि बहुत से खिलाड़ी जो अभी ट्रायल में भाग नहीं ले पाए हैं। उन्हेंें  एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी दिए गए नंबरों पर संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं  6387853195, 8175948812.

Tuesday, April 12, 2022

जी सी एल फ्री क्रिकेट ट्रायल

जी.सी.एल फ्री क्रिकेट ट्रायल 17 से


( जी.सी.एल ) गोसाईगंज क्रिकेट लीग ट्रायल

 गोसाईगंज क्रिकेट लीग के ट्रायल 17 अप्रैल से स्टार्ट हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल डीडी क्रिकेट ग्राउंड गोसाईगंज लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और दो फोटो लेकर ग्राउंड सुबह 8:30 बजे तक पहुंचे। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। ट्रायल में चयनित होने के पश्चात चयनित खिलाड़ियों को 16 टीमों में बांटा जाएगा।
 चयनित टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच प्रदान किए जाएंगे। और प्रतियोगिता में अच्छा परफॉर्म करने वाले 10 खिलाड़ियों को 1 साल की स्पॉन्सरशिप दी जाएगी। तथा अन्य बहुत सारे इनाम दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता को यूट्यूब पर लाइव दिखा जा सकता है। प्रतिभागियों को ड्रेस प्रदान की जाएगी। तथा लिखे गए उपरोक्त सुविधाएं व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
 खिलाड़ी दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप लिंक पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं जिससे उन्हें सभी जानकारियां प्राप्त होती रहेंगी ट्रायल से जुड़ी हुई।

Raw Talent Cricket Promotion.

  Raw Talent Cricket Promotion  सुपर ओवर से हुआ पहले क्वालीफायर का निर्णय। रॉ टैलेंट क्रिकेट प्रमोशन कप के पहले क्वालीफायर मैच में टॉस जीतकर...