Saturday, April 30, 2022

स्टैंडर्ड क्लब की जीत में शिवम का पंजा।

स्टैंडर्ड क्लब की जीत में शिवम का पंजा

U-16 एल.एन. मिश्रा क्रिकेट लीग में शुक्रवार को स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब और स्पोर्ट्स गैलेक्सी के मध्य खेले गए मुकाबले में स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब ने 13 रनों से जीत हासिल की। पहले टॉस जीतकर स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट क्लब ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब की ओर से पार्थ सिंह कार्की ने 9 चौकों की सहायता से 98 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, भाई सुमित सिंह ने 32 गेंदों पर 14 रन बनाए, और विधयांश गौतम ने 1 चौके की सहायता से 27 गेंदों में 11 रन की पारी खेली। स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब 37.3 ओवर  में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाए। स्पोर्ट गैलेक्सी की तरफ से अमित मिश्रा, आशु रावत, अमन कुमार पटेल, ने दो-दो विकेट प्राप्त किए वही शिवम वर्मा को एक विकेट मिला।
    लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स गैलेक्सी की टीम 34.2 ओवर में मात्र 127 रन ही बना सकी। स्पोर्ट गैलेक्सी की ओर से एजाज अहमद ने 5 चौकों की सहायता से 74 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। पांडे ने 5 चौकों की सहायता से 22 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। स्टैंडर्ड क्लब के शिवम यादव ने 5 विकेट , व दीपांशु पाल परस बजाज को 2-2 विकेट और विधयांश से गौतम को 1 विकेट प्राप्त हुआ।
   मैच में 5 विकेट लेने वाले शिवम यादव को मैन ऑफ दी मैच करार किया गया।
पार्थ सिंह कार्की
शिवम यादव



No comments:

Post a Comment

Raw Talent Cricket Promotion.

  Raw Talent Cricket Promotion  सुपर ओवर से हुआ पहले क्वालीफायर का निर्णय। रॉ टैलेंट क्रिकेट प्रमोशन कप के पहले क्वालीफायर मैच में टॉस जीतकर...