जी.सी.एल फ्री क्रिकेट ट्रायल 17 से
( जी.सी.एल ) गोसाईगंज क्रिकेट लीग ट्रायल
गोसाईगंज क्रिकेट लीग के ट्रायल 17 अप्रैल से स्टार्ट हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल डीडी क्रिकेट ग्राउंड गोसाईगंज लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और दो फोटो लेकर ग्राउंड सुबह 8:30 बजे तक पहुंचे। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। ट्रायल में चयनित होने के पश्चात चयनित खिलाड़ियों को 16 टीमों में बांटा जाएगा।
चयनित टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच प्रदान किए जाएंगे। और प्रतियोगिता में अच्छा परफॉर्म करने वाले 10 खिलाड़ियों को 1 साल की स्पॉन्सरशिप दी जाएगी। तथा अन्य बहुत सारे इनाम दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता को यूट्यूब पर लाइव दिखा जा सकता है। प्रतिभागियों को ड्रेस प्रदान की जाएगी। तथा लिखे गए उपरोक्त सुविधाएं व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
खिलाड़ी दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप लिंक पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं जिससे उन्हें सभी जानकारियां प्राप्त होती रहेंगी ट्रायल से जुड़ी हुई।
No comments:
Post a Comment