Tuesday, April 12, 2022

जी सी एल फ्री क्रिकेट ट्रायल

जी.सी.एल फ्री क्रिकेट ट्रायल 17 से


( जी.सी.एल ) गोसाईगंज क्रिकेट लीग ट्रायल

 गोसाईगंज क्रिकेट लीग के ट्रायल 17 अप्रैल से स्टार्ट हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल डीडी क्रिकेट ग्राउंड गोसाईगंज लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और दो फोटो लेकर ग्राउंड सुबह 8:30 बजे तक पहुंचे। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। ट्रायल में चयनित होने के पश्चात चयनित खिलाड़ियों को 16 टीमों में बांटा जाएगा।
 चयनित टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच प्रदान किए जाएंगे। और प्रतियोगिता में अच्छा परफॉर्म करने वाले 10 खिलाड़ियों को 1 साल की स्पॉन्सरशिप दी जाएगी। तथा अन्य बहुत सारे इनाम दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता को यूट्यूब पर लाइव दिखा जा सकता है। प्रतिभागियों को ड्रेस प्रदान की जाएगी। तथा लिखे गए उपरोक्त सुविधाएं व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
 खिलाड़ी दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप लिंक पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं जिससे उन्हें सभी जानकारियां प्राप्त होती रहेंगी ट्रायल से जुड़ी हुई।

Wednesday, September 22, 2021

AP Sports T-20 Tournament

 भारत क्लब ने जीता खिताब



ए.पी स्पोर्ट्स t-20 प्रतियोगिता में आज खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत क्रिकेट क्लब ने अविषा स्पोटिंग को 58 रनों से करारी मात दी। टॉस जीतकर अविषा पोटिंग ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारत क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम नेे 5 छक्के और 2 चौकों की सहायता से 17 गेंद में 43 रनो की पारी खेली,  अमित ने 1 छक्के और 5 चौकों की सहायता सेे 30 गेंदों पर 33 रन की सहायता से निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन का लक्ष्य रखा।अविषा स्पोटिंग की ओर से मोहम्मद सैफू और विकास शाही ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की ओर से सलमान रिजवी 15 गेंदों में 1 चौके 1 छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली वही शाज़ी ने 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 14 रन की पारी खेली। इस तरह  अविषा स्पोटिंग की पूरी टीम18.1 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। भारत क्रिकेट क्लब की ओर से राजीव राय ने 3 विकेट और कुशाग्र श्रीवास्तव व प्रणय ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।











 बेस्ट बैट्समैन सनी मेहरोत्रा














मैन ऑफ द टूर्नामेंट अब्दुल्ला अलीम











 बेस्ट बॉलर राजीव राय 

Thursday, July 8, 2021

इंडियन क्रिकेट क्लब vs एस. के. स्पोर्ट्स क्रिकेट सीरीज।

 इंडियन क्रिकेट क्लब vs एस. के. स्पोर्ट्स क्रिकेट सीरीज।


एस.के. स्पोर्ट्स ने इंडियन क्रिकेट क्लब को दी करारी मात

       बुधवार को खेले गए मैच में इंडियन क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 318 रन का लक्ष्य रखा। पहले बैटिंग करते हुए इंडियन क्रिकेट क्लब की ओर से निहाल ने सात चौके एक छक्के की मदद से 38 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। और दया रामपाल ने 5 चोके 4 छक्कों की सहायता से 33 बोलों में 49 रन की पारी खेली। अतुल ने 10 चौके 3 छक्के की सहायता से 41 गेंदों में 66 रन की नाबाद पारी खेली। वही हर्षल ने 27 गेंदों में छह चौके 7 छक्कों की सहायता से 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। एसके स्पोर्ट्स की ओर से शोभित 5 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट झटके। वही आयुष विद्यान रणबीर और इमरान को एक-एक विकेट मिले।

अतुल 41 गेंद 66 रन  

                               हर्षल 27 गेंद में 72 रन


     वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.के.  स्पोर्ट्स ने मात्र 25.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 318 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। एसके स्पोर्ट की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए अभय पटेल ने 8 चौके 2 छक्कों की सहायता से 29 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। वहीं अनुज ने 50 गेंदों में 12 चौके और 9 छक्कों की सहायता से 116 रनों की पारी खेली। और विष्णु कांत ने  63 गेंदों में 11 चौके 1 छक्के की सहायता से 68 रनों की पारी खेली। इंडियन क्रिकेट क्लब की ओर से अतुल और सत्यम ने दो-दो वही देवेश प्रशांत और सौरभ देवेश प्रशांत ने एक-एक विकेट झटके।

                             

अभय पटेल 29 गेंदे 47 रन

                     अनुज 50 गेंद में 116 रन

शोभित 5 विकेट 45 रन देकर





सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एस.के. स्पोर्ट्स की तरफ से एक क्रिकेट बुक ऐप इस ऐप में क्रिकेट की 10 बुक्स पीडीएफ फॉर्मेट में आप सभी के लिए उपलब्ध हैं। 


App link:-  https://www.mediafire.com/file/y116hwqwcso9g0q/sk_study.apk/file







          

    

Thursday, April 15, 2021

IAS Cricket Promotion Series 2021

   IAS Cricket Promotion Series 2021.



 एम. टी स्पोर्ट्स अकैडमी की जीत में शंकर और रितेश चमके।


 आई. ए.एस क्रिकेट प्रमोशन सीरीज का पहला मैच एम. टी स्पोर्ट्स अकैडमी और जी डी हाशमी एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एम टी स्पोर्ट्स अकैडमी ने निर्धारित 35 ओवर में 246
 का लक्ष्य रखा। जिसमें शंकर ने 85 गेंदों में 8 चौके 2 छक्के की मदद से 88 रन बनाए। इसके अलावा आशुतोष ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली और राहुल ने 34 रनो का योगदान किया। जीडी हाशमी की ओर से शुभम साहू, अजय शुक्ला, वैभव यदुवंशी ने एक एक विकेट प्राप्त किया।

       जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडी हाशमी की टीम 15.4 ओवर में 92 रन ही बना सकी। जिसमें शुभम गौर 12 रनो के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। एम टी एकेडमी की ओर से रितेश ( मोंटी ) ने 4 ओवरों में 12 रन देकर चार विकेट और हिमांशु, आदित्य यादव, रितिक सिंह दो-दो विकेट झटके।


Sunday, July 12, 2020

फ्री फ्री फ्री, क्रिकेट ट्रेनिंग बिना किसी मानसिक फीस के।

फ्री फ्री फ्री, क्रिकेट ट्रेनिंग बिना किसी मानसिक फीस के।

हेलो फ्रेंड्स,
                 जी हा, जैसा की आप देख रहे हैं हेडिंग में फ्री तो अब गरीब टेलेंट को भी मिलेगा मौका। फ्री क्रिकेट ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है इसके स्पोर्ट्स प्रमोशन ग्रुप के द्वारा चौकी लखनऊ क्रिकेट ग्राउंड चलेगी। जहां किसी भी तरह की मासिक फीस नहीं देनी होगी। बस मैच फीस और मैच की और सालाना जमा होने वाली इश्क जो कि क्लब रजिस्ट्रेशन के लिए साल में एक बार ही ली जाएगी। 


 मैं सौरव कुमार इसके स्पोर्ट्स प्रमोशन ग्रुप लखनऊ से, मेरा यह एक छोटा सा प्रयास है जो कि करीब टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।  मैं खुद एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करता हूं। मैं अपने समय में जब खेला करता था तब मुझे भी इसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पता था जब मेरे पास मंथली फीस नहीं हुआ करती थी तब मेरे कोच ने मुझे सपोर्ट किया। और अब मैं प्रयास कर रहा हूं गरीब बच्चों को जो की टैलेंटेड है उन्हें प्रमोट करने कि उन्हें एक अवसर दे देने का प्रयास कर रहा हूं जहां उन्हें बिना किसी मंत्री किसके प्रैक्टिस दी जाएगी और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा। 
 यह हमारा ग्राउंड है जोकि प्रिंस क्रिकेट ग्राउंड के नाम से है लखनऊ में, 
 दोस्तों अगर आपको हमारी लव के बारे में जानकारी चाहते हैं तो हमारी पिछली पोस्ट प्रिंस क्रिकेट डायरी पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
  जो भी खिलाड़ी एडमिशन लेने के इच्छुक हैं वह रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। हमारा नया फैक्टरी सेशन लॉक डाउन के बाद सरकार के आदेश आने के अनुसार स्टार्ट किया जाएगा। 

Wednesday, July 8, 2020

क्रिकेट क्विज

क्रिकेट क्विज

हेलो फ्रैंड्स,

       आज मैं आपके लिए क्रिकेट क्विज लाया हूँ जिसमें सामान्य क्रिकेट के प्रशन उत्तर पूछे गए हैं। और इसी सीरीज में मैं आगे ब आपके लिए क्रिकेट के क्विज लाता रहूँगा। 
     आइये देखते हैं आपका क्रिकेट ज्ञान और इसी के आगे हम क्रिकेट अंपायर स्कोरिंग से रिलेटेड प्रशन उत्तर भी लाएंगे जिसमें आपको क्रिकेट लॉ से सम्बंधित जानकारी भी मिलेगी और आपकी प्रिपरेशन भी होती रहेगी। 

Saturday, June 20, 2020

Support us to poor young talent

  • SK Sports Promotion group wants support all of your's

Hello friends, 

         My name is Saurabh Kumar from SK Sports Promotion group.
I needs support all of yours to promote young poor talented players who don't have financially support. This is important to me because i need cricket practice centre, cricket equipment and practice net and pitch and more. I am unable to do this myself because my financial condition is not good. I am one of the player who have financially not good when i was playing. That is why I am trying to open a cricket academy where we provide free cricket coaching an all things which is important. So I request for your help to achieve this.
Friends with the help of your supporting donation We provide them equipment Cricket dress, kit, practicing equipment. Also we use funds to maintain practicing area, use funds for Cricket tournament event. You can check my blog website for updates.


Raw Talent Cricket Promotion.

  Raw Talent Cricket Promotion  सुपर ओवर से हुआ पहले क्वालीफायर का निर्णय। रॉ टैलेंट क्रिकेट प्रमोशन कप के पहले क्वालीफायर मैच में टॉस जीतकर...